TBMAUJ BOX COLLECTION Day 9: वीकेंड पर शाहिद-कृति की फिल्म ने गाड़े झंडे, किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BOX OFFICE COLLECTION Day 9: शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कृति सेनन (Kriti sanon) की फिल्म'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) 9 फरवरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चाओं में बनी है। लव, रोमांस और ड्रामा से भरी इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का अब तक का कलेक्शन
1- पहला दिन- 6.7 करोड़ रुपये
2- दूसरा दिन- 9.65 करोड़ रुपये
3- तीसरा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
4- चौथा दिन- 3.65 करोड़ रुपये
5- पांचवां दिन - 3.85 करोड़ रुपये
6- छठा दिन - 6.75 करोड़ रुपये
7- सातवां दिन - 3 करोड़ रुपये
8- आठवां दिन - 2.85 करोड़ रुपये
इतना रहा नवें दिन का कलेक्शन
वहीं फिल्म के नवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने नवें दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है (अनुमानित)। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 51.95 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 89.61 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता को देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी।
जानें फिल्म के बारे में
अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) की कहानी इंसानी प्यार नहीं बल्कि इंसान का रोबोट के प्यार पर बुनी गई है। हैरानी वाली बात तो तब होती है जब इंजीनियर खुद ही रोबोट के साथ संबंध बनाता है और उसे पता भी नहीं चलता की वह लड़की एक रोबोट है। दोनों की बात शादी तक पहुंच जाती है। शाहिद-कृति की इस पूरी फिल्म में शानदार कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के डायलॉग्स आपको अंत तक बोर नहीं होने देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











