शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म सूरमा हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित बॉलीवुड बायोग्राफी फिल्म है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया, सीएस फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म सूरमा में दिलजीत दोसांझ और ताप्सी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आयेगें। फिल्म में दिलजीत दोसांझ हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका मे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 13 जुलाई 2018 को रिलीज हो चुकी है। कहानी फिल्म सूरमा एक ऐसे हॉकी खिलाड़ी की कहानी को बताती है, जोकि गोली लगने के बाद दो साल तक व्हीलचेयर पर रहते हुए इंटरनेशनल हॉकी में वापसी करते हैं। फिल्म की टैगलाइन "द हॉकी लीजेंड संदीप सिंह की सबसे महान वापसी कहानी" है।
संदीप सिंह, हॉकी चैंपियन हैं जो कुछ साल पहले मौत के मुंह से जूझते हुए अपने जादुई कमबैक की वजह से चर्चा में आए थे। संदीप को डॉक्टरों ने जीवन भर के लिए हॉकी खेलने के लिए अयोग्य बता दिया और उसके बाद संदीप ने अपनी ज़िंदगी की नई कहानी, खुद लिखी थी जिसे शाद अली ने परदे पर उतारने की कोशिश की है।