मैं चाहता ही नहीं था कि मेरी बायोपिक कोई भी KHAN या फिर अक्षय कुमार करे
दिलजीत दोसान्ज्ह स्टारर संदीप सिंह बायोपिक, सूरमा, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में होगी। संदीप सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खान मेरी बायोपिक करे। मुझे दिलजीत दोसान्ज्ह ही इस किरदार के लिए परफेक्ट लगे। संदीप ने बताया कि मैं चाहता ही नहीं था कि मेरी फिल्म किसी बड़े स्टार के पास जाए।
चाहे वो आमिर हों, शाहरूख हो या फिर अक्षय। हर कोई इस किरदार को निभाता तो बेहतरीन तरीके से लेकिन उनमें से कोई भी संदीप सिंह लग ही नहीं पाता। इसी दौरान दिलजीत पाजी ने बॉलीवुड में उड़ता पंजाब के साथ डेब्यू कर लिया और हमारी मन मांगी मुराद पूरी हो गई। फिल्म में दिलजीत दोसान्ज्ह के साथ तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी।

फिल्म की पहली पसंद दिलजीत दोसान्ज्ह नहीं बल्कि रणवीर सिंह थे। संदीप ने बताया कि उस दौरान दिलजीत हिंदी फिल्में नहीं करते थे इसलिए रणवीर हमारी पसंद थे। लेकिन रणवीर सिंह अपनी डेट्स देने को तैयार ही नहीं थे। हालांकि हम सब चाहते थे कि रणवीर हमारी फिल्म में काम करें। क्योंकि हमें पता था कि वही ये काम कर सके।
लेकिन रणवीर ने डेट्स नहीं दी। फिर हुआ एक चमत्कार - दिलजती दोसान्ज्ह का डेब्य और हमने उड़ता पंजाब देखी और देखते ही रह गए। दिलजीत पग वाला बंदा था और संदीप भी।


Click it and Unblock the Notifications











