BOX OFFICE: दूसरे दिन रणबीर कपूर के सामने टिक गए सूरमा दिलजीत दोसान्ज्ह, 40 पार की बढ़त
दिलजीत दोसान्ज्ह तापसी पन्नू स्टारर सूरमा बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन टिक ही गई है। फिल्म ने केवल 3.25 करोड़ की कमाई की थी लेकिन पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म ने शनिवार को अच्छी खासी छलांग लगाई है। ओपनिंग से 40 प्रतिशत ज़्यादा की कमाई कर फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 5.8 करोड़ की कमाई की है।
दो दिन में फिल्म की कुल कमाई लगभग 8 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म रविवार को और बढ़त दिखाएगी। दिलजीत दोसान्ज्ह और तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म शाद अली के निर्देशन में बनी हॉकी स्टार संदीप सिंह पर एक बायोपिक है।

संदीप को एक हादसे में गोली लगने के बाद हॉकी खेलने के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था। इस हादसे के ठीक पहले वो वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने जा रहे थे लेकिन ट्रेन में उन्हें गलती से गार्ड की एक गोली लग गई। जिसके बाद, संदीप के शरीर के निचले हिस्से को लकवा मार गया था।
सूरमा के साथ दिक्कत ये है कि सूरमा का बजट 25 करोड़ है। यानि कि फिल्म भले ही दर्शकों को पसंद आए लेकिन हिट होने के लिए फिल्म को 35 करोड़ चाहिए। और ये नामुमकिन है। ऐसे में सूरमा एक और फ्लॉप ही साबित होगी।
वैसे देखिए 6 महीने में क्या रहा है बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications











