सूरमा: सचिन तेंदुलकर ने देखी हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक, जानिए क्या बोले Video देखें
बॉलीवुड में इन दिनो बायोग्राफी का सीजन चल रहा है। हाल ही में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनाई गई है जिसमें दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह का रोल किया है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है और फिल्म को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देखा और काफी ज्यादा खुश हुए। बता दें कि सचिन ने ना सिर्फ संदीप सिंह की जिंदगी की तारीफ की बल्कि फिल्म संदीप का रोल कर रहे दिलजीत की भी काफी जमकर तारीफ की है।
सचिन ने कहा कि वो नहीं जानते थे कि संदीप सिंह ने अपनी जिंदगी में किस तरह से संघर्ष किया है और भारते के हॉकी टीम का इतना बड़ा नाम बने। सचिन ने उनकी जमकर तारीफ की और फिल्म में कलाकारों की भूमिका की भी खूब तारीफ की।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी है पर वो ओरिजनल सीन्स से ही बनी है। इस फिल्म का कोई नाट्य रूपांतरण नहीं किया गया है। बता दें कि सूरमा के रिलीज के बाद काफी अच्छे रिव्यू आ रहे है।
लोगों का कहना है कि उनको फिल्म बांधकर रखने वाली है। इसके पहले भी आपको कई तरह की बायोपिक देखने को मिली थी फिर चाहे वो महेंद्र सिंह धोनी की हो या फिर संजय दत्त की।
फिलहाल बात करें सूरमा की तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से संदीप सिंह गिरकर दोबारा उठते है और अपनी जंग लड़ते है। संदीप मैच खेलकर वापस घर आ रहे होते है और एक हादसे में उनको गोली लग जाती है।
ये गोली उनकी कमर में जा लगती है जिस कारण वो अपाहिज हो जाते है और चलने फिर से यहां तक की खड़े होने से भी मोहताज हो जाते है। इसके बाद संदीप को काफी मुसीबतों और जिल्लतों का सामना करना पड़ता है।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी नजर आ रही है जिन्होने काफी अच्छा अभिनय किया है। बता के संदीप को सबसे बेहतर ड्रैग-फ्लिकर भी कहा जाता है।
बता दें कि जबसे फिल्म रिलीज हुई है लोग काफी इसके पसंद कर रहे है। इसके अलावा क्रिकेट भगवान ने तो पहले ही इस फिल्म की तारीफ कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications












