BOX OFFICE: ओपनिंग के साथ, इस फिल्म को खा जाएगी रणबीर कपूर की 'संजू'?
दिलजीत दोसांझ- तापसी पन्नू स्टारर फिल्म सूरमा ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। यह हॉकी के बादशाह संदीप सिंह पर बनी बॉयोपिक फिल्म है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग देती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू की क्रेज की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
INTERVIEW: मैं स्टार नहीं हूं, ये फेम मुझे श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से मिला है
शाद अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। और दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग दर्शकों को प्रभावित भी कर रही है। लेकिन फिल्म का प्रमोशन इतना ठंडा रहा कि संजू के सामने फिल्म उठकर आ ही नहीं पाई। वहीं, संजू की वजह से ही फिल्म को स्क्रीन भी काफी कम मिले हैं। हालांकि यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलेगी.. तो स्क्रीन में इजाफा देखा जा सकता है।

फिलहाल रणबीर कपूर की संजू काफी तगड़ा बिजनेस कर रही है। फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल ही होने वाली है। तीसरे वीकेंड में भी फिल्म 40 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। वहीं, अगले शुक्रवार जाह्ववी कपूर की धड़क रिलीज हो रही है.. लिहाजा, इन सबके बीच सूरमा की कमाई ढ़ीली पड़ सकती है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











