X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » शाबाश मिथु
शाबाश मिथु

शाबाश मिथु

Biography | 15 Jul 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

3 /5 Filmibeat

शाबाश मिथु कहानी

शाबाश मिठू एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जो राहुल ढोलकिया द्वारा अभिनीत होने जा रही है। ये फिल्म क्रिकेट की दिग्गज 'मिताली राज' के जीवन पर आधारित है, जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नज़र आयेंगी ।  कहानी  फिल्म की कहानी,   राज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान ' मिताली राज' पर आधारित है।  जिन्होंने साल  2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया था। उनके जीवन पर आधारित यह फिल्म, महिला क्रिकेट की दुनिया में उनके जीवन की कई घटनाओं को दर्शाती है। यह कहानी, महिला क्रिकेट टीम में उनके संघर्ष और उत्साहपूर्ण उदय को दिखती है। साल 1990 का समय दिखाया जाता है और यहीं से फिल्म की कहानी की शुरुवात होती है, जब भरतनाट्यम की क्लास में मिताली की दोस्ती नूरी से होती है। नूरी ही वो होती है, जो मिताली की प्रतिभा को सबसे पहले जांचती है, पहचानती है और मिथु को प्रोत्साहित भी करती है। एक दिन दोनों लड़कियों पर क्रिकेट कोच संपत सर की नजर पड़ती है और वो दोनों को अपने अंडर ट्रेनिंग के लिए रख लेते हैं। जहां मिताली एक खुले विचार वाले घर में पल पढ़ रही होती है, वहीं नूरी 7 सालों तक घर में झूठ बोलकर क्रिकेट की कोचिंग जारी रखती है। समय गुजरता है और दिन आता है नेशनल टीम में सेलेक्ट होने का। कोच को दोनों लड़कियों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा होता है। लेकिन उसी टाइम ऐन मौके पर नूरी की शादी हो जाती है और मिताली पहुंच जाती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम में। यहां से उसके अलग सफर की शुरुआत होती है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद महिला टीम को लगातार क्रिकेट बोर्ड का असहयोग और पब्लिक की उपेक्षा झेलनी पड़ती है। लेकिन मिताली लड़ती है.. बराबरी के लिए। वह जेंटलमेन्स की दुनिया में वुमेन्स टीम को वही इज्जत दिलाने की लड़ाई लड़ती है। वह अपने बल्ले से शतक पर शतक जमाकर सबको जवाब देती है और एक समय आता है कि जब शानदार नेतृत्व से भारत को विश्वकप के फाइनल तक पहुंचा देती है। इस दमदार कहानी को देखते हुए आपके आप यह समझ पायेंगें की women स्पोर्ट्स इतना आसान नहीं होता यहाँ पर बहुत मेहनत और प्रयास करके पंहुचा जाता है।  देखें फिल्म के पोस्टर्स और तस्वीरें   फिल्म का ट्रेलर 20 जून को रिलीज हुआ है। यह फिल्म 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो  रही है।   
Read More

शाबाश मिथु कास्ट एंड क्रू

शाबाश मिथु क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर राहुल ढ़ोलकिया
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर सीर्षा रे
संपादक ए श्रीकर प्रसाद
संगीत / म्यूजिक अमित त्रिवेदी
निर्माता / प्रोड्यूसर अजीत अंधारे
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

शाबाश मिथु समीक्षक की समीक्षा

filmibeat हिंदी
मिताली राज की जिंदगी पर बनी ये कहानी आपको कुछ अलग करने की हिम्मत और अपनी प्रतिभा के बल पर आत्म विश्वास से भरपूर रहने की बात कहती है। हिम्मत और आत्म विश्वास हो तो मुश्किल से मुश्किल जंग भी लड़ी जा सकती है।
अमर उजाला
बायोपिक ये नहीं है, हां हैगियोग्राफी जरूर कह सकते हैं। लेकिन, तकनीकी चर्चा में ना भी जाएं तो फिल्म ‘शाबाश मिथु’ वर्ल्ड कप हारे हुए एक कप्तान की प्रेरक कहानी है। कहानी चूंकि अभी बीते चंद बरसों की ही है तो दर्शक इससे तुरंत जुड़ भी पाते हैं।

शाबाश मिथु ट्रेलर

Video Thumbnail

शाबाश मिथु गाने

शाबाश मिथु समाचार

शाबाश मिथु फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

शाबाश मिथु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+