महिला और पुरुष क्रिकेट में भेदभाव को लेकर बोलीं तापसी पन्नू, इस दिन रिलीज होगी मिताली राज की बायोपिक!
तापसी पन्नू हर फिल्म में काफी अलग होती हैं और उनको देखना वाकई शानदार होता है। कई बार उनके किरदार दिल जीते लेते हैं और फैंस को याद रह जाते हैँ। हर तरह की फिल्मों में अपनी रुचि दिखाने वाली तापसी पन्नू इस वक्त एक ऐसी फिल्म को लेकर चर्चा में है जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे उनकी फिल्म मिताली राज की बायोपिक के बारे में, जिसके लिए वो तैयार हैं।
इस फिल्म का नाम शाबाश मिठू होने वाला है और ये किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर की पहली बायोपिक होगी। हालांकि पुरुष क्रिकेटर्स पर फिल्में पहले भी बनीं हैं और पसंद भी की गई हैं।

तापसी पन्नू ने हाल ही में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में अपनी फिल्म के बारे में बात की जो 2 सप्ताह से भी कम समय में रिलीज होने वाली है।

क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक
उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिठू में अपनी सबसे कठिन भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में दो धर्म हैं- क्रिकेट और फिल्म। अगर आप खुद को क्रिकेट प्रेमी देश कहते हैं तो आपको महिला क्रिकेट से भी उतना ही प्यार करना चाहिए, आप सिर्फ पुरुषों के क्रिकेट प्रेमी देश नहीं हैं।

लिंग मायने नहीं रखना चाहिए
क्रिकेट मायने रखता है न कि लिंग। उसी तरह, नायक का लिंग मायने नहीं रखना चाहिए। यह इस बारे में होना चाहिए कि फिल्म कैसी है।

प्री-बुकिंग करते हैं
यदि आप एक पुरुष नायक हैं तो आप किसी फिल्म की प्री-बुकिंग करते हैं, लेकिन एक महिला नायक के लिए समीक्षाओं की प्रतीक्षा करें। यहीं से मैं उससे जुड़ा।"

काफी पसंद किया जा रहा है
तापसी पन्नू का ये बयान काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस का कहना है कि वो फिल्म जरूर देखने जाएंगे। तापसी पन्नू ने अभिनय से कई शानदार फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से लोगों को उत्साहित किया है।

15 जुलाई को रिलीज होने वाली है
वह बेबी, पिंक, मुल्क, बदला, मिशन मंगल, थप्पड़ जैसी प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। शाबाश मिठू 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











