X
होम टॉप-लिस्ट

पहलगाम हमला: घाटी में पसरा डर, बॉलीवुड की इन 8 फिल्मों में भी झलका आतंकवाद

Author Sandhya Yadav | Published: Wednesday, April 23, 2025, 05:12 PM [IST]

कश्मीर की वादियां जितनी खूबसूरत हैं, वहां की सच्चाई उतनी ही दर्दनाक भी है। आए दिन यहां आतंकवादी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बॉलीवुड ने भी इस सच्चाई को बड़े पर्दे पर दिखाने की कई कोशिशें की हैं। कई फिल्मों में कश्मीर की जमीनी हकीकत, वहां का आतंकवाद और वहां के लोगों का संघर्ष दिखाया गया है। हाल ही में हुई पहलगाम की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 7 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो कश्मीर के आतंकवाद पर आधारित है...


cover image

Table of content

ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रीति जिंटा की यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो बचपन में एक हादसे के बाद आतंकवाद की राह पर चल पड़ता है। फिल्म में उसके मन की उलझन और आतंक के पीछे की कहानी को दिखाया गया है। 

रोज़ा

कहानी रोजा नाम की एक साधारण लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु की रहने वाली है। उसकी शादी ऋषि कुमार नाम के एक ऐसे शख्स से होती है जिसका काम कश्मीर में एक गुप्त मिशन पर आधारित है। शादी के बाद रोजा कश्मीर आती है, लेकिन वहां का माहौल उसे डराता है। फिर एक दिन, ऋषि को आतंकवादी अगवा कर लेते हैं।

यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित है, जिसे कश्मीर की पृष्ठभूमि में ढाला गया है। शाहिद कपूर के अभिनय से सजी यह फिल्म कश्मीर के अंदरूनी दर्द, राजनीति और व्यक्तिगत संघर्ष को गहराई से दिखाती है।  

यहां

फिल्म ‘यहां’ में कश्मीर की पृष्ठभूमि में एक आर्मी अफसर और वहां के स्थानीय लोगों के बीच रिश्ते को दिखाया गया है। जिम्मी शेरगिल अपने संवेदनशील किरदार के जरिए लोगों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं।

यह फिल्म एक छोटे बच्चे की कहानी है, जो जाने-अनजाने में आतंकियों के जाल में फंस जाता है। फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि आतंकवाद बच्चों के भविष्य को कैसे बर्बाद कर सकता है। 

माँ तुझे सलाम

इस फिल्म में सनी देयोल एक बहादुर सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं। वहीं अरबाज खान एक कश्मीरी युवक का किरदार निभाते हैं, जो देशभक्त होता है। फिल्म में देशभक्ति और कश्मीर के हालात को दिखाया गया है।

आमिर खान और काजोल की यह फिल्म एक प्रेम कहानी के साथ-साथ एक आतंकी की दुविधा को भी दिखाती है। एक आतंकवादी का दिल जब एक अंधी कश्मीरी लड़की से प्यार करता है, तब उसकी सोच में बदलाव आने लगता है। 

द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी फिल्म है जिसने देशभर में काफी चर्चा बटोरी। यह फिल्म कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन और उन पर हुए अत्याचारों की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म दिखाती है कि 1990 के दशक में आतंकवाद के बढ़ते साये में कश्मीरी पंडितों को कैसे अपने घर छोड़ने पर मजबूर किया गया। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+