रोजा साल 1992 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड रोमांस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन मणि रत्नम ने किया है। इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मधू, लीड रोल में नज़र आये थे। रोजा एक तमिलनाडु में रहने वाली साधारण सी लड़की की कहानी है जो अपने पति ऋषिकुमार को खोजने का हर मुमकिन प्रयास करती है। जम्मू-कश्मीर में एक गुप्त अंडरकवर मिशन के दौरान रोजा के पति का आतंकवादी अपहरण कर लेते है। फिल्म को हिंदी, मराठी, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में डब और रिलीज़ किया गया था।