..................... तापसी पन्नू की शाबास मिठू से बाहर निकले राहुल ढोलकिया, अब श्रीजित मुखर्जी करेंगे डायरेक्ट | Taapsee Pannu’s Shabaash Mithu gets a new director in Srijit Mukherji, as Rahul Dholakia exits - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू की 'शाबास मिठू' के बदले निर्देशक- राहुल ढोलकिया बाहर, श्रीजित मुखर्जी हुए शामिल- यहां जानें वजह

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'शाबास मिठू' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म से निर्देशक राहुल ढोलकिया ने बाहर का रास्ता लिया है और अब फिल्म के निर्देशन का जिम्मा लिया है श्रीजित मुखर्जी ने। शाबास मिठू क्रिकेटर मिताली राज की बॉयोपिक फिल्म है। बताया जा रहा है कि कोरोना की वजह शेड्यूल आगे पीछे करना पड़ा और इसीलिए राहुल ढ़ोलकिया ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला किया।

उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए इसको लेकर अपना स्टेटमेंट भी जारी किया है और फ़िल्म छोड़ने के पीछे वजह भी बतायी है। बता दें, वायोकॉम 18 के बैनर तले इस फिल्म की घोषणा 2019 में ही की गई थी।

Shabaash Mithu

राहुल ढोलकिया ने लिखा- "कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें आप जानते हैं कि आपको करनी हैं। शाबाश मिट्ठू ऐसी ही फ़िल्म थी। लेकिन यह डेढ़ साल पहले की बात थी। कोविड ने हर किसी के शेड्यूल को बिगाड़ दिया। दुर्भाग्यवश, महान क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर प्रिया एवन लिखित और अजीत अंधारे द्वारा सोची गयी इस शानदार स्क्रिप्ट को निर्देशित नहीं कर पाऊंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X