सलाम वेंकी एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन रेवती द्वारा किया गया है। फिल्म एक्ट्रेस काजोल और विशाल जेठवा इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई दिए हैं। सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा फिल्म के निर्माता है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी है। इस फिल्म का ट्रेलर 14 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है। देखें फिल्म के कास्ट और क्रू यह फिल्म श्रीकांत मूर्ति की 'द लास्ट हुर्रा' पर आधारित है। कहानी फिल्म कहानी एक माँ बेटे की कहानी है, सुजाता (काजोल) जिसका बेटा (विशाल जेठवा) मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहा है, और हर पल मौत के नजदीक बढ़ रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद वह अपनी जिंदगी के हर पल को जी भर के जीना चाहता है, उसकी यही इच्छा को पूरी करती हुई उसकी माँ सुजाता को दिखाया जाता जो एक तरफ अपने दर्द से लड़ रही होती है और दूसरी तरफ वह अपने बेटे की इस इच्छा को पूरा भी कर रही होती है। माँ-बेटे की यह कहानी काफी ज्यादा भावुक कर देने वाली है। बता दें यह फिल्म की कहानी एक सच्ची कहानी है, जो कोलोवेनु वेंकेटेश के जीवन की है। फिल्म के गीत
कुल मिलाकर, पटकथा के स्तर पर कुछ कमियों के बावजूद, काजोल और विशाल जेठवा अभिनीत "सलाम वेंकी" दमदार अभिनय से सजी एक इमोशनल ड्रामा है, जो आपके दिल को छूती है।