Ajay Devgan Vs Kajol: अजय देवगन ने पत्नी काजोल को चटा दी धूल, दिलचस्प हुई ये लड़ाई

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' और काजोल की 'सलाम वेंकी' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन रही है। अजय देवगन की फिल्म लगातार 23वें दिन भी कलेक्शन के मामले में दमदार साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन के सामने उनकी ही पत्नी काजोल की फिल्म है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने अपनी पत्नी की फिल्म को कलेक्शन के मामले में जबरदस्त शिकस्त दी है।
अजय देवगन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग होता है। जहां इस साल कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है वहीं, अजय देवगन की दृश्यम 2 धुआंधार कमाई कर रही है। 23वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है और शनिवार को 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
वहीं, काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म दो दिनों में सिर्फ 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। अजय देवगन की पिछली फिल्म 'दृश्यम' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था वहीं, 'दृश्यम 2' का क्रेज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' भी 'दृश्यम 2' के आगे पस्त पड़ गई है।
फिल्म ने शनिवार को 4.65 करोड़ का बिजनेस किया है और 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। दृश्यम 2 अजय देवगन की अब तक की तीसरी 200 करोड़ से अधिक कमाने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन', 'तानाजी' ने भी 200 करोड़ की कमाई की थी। 'दृश्यम 2' को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग और म्यूजिक को पसंद किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












