Salaam Venky Trailer- काजोल का संघर्ष और आमिर खान का जबरदस्त कैमियो, देखिए ट्रेलर

salaam venky

अभिनेत्री काजोल के फैंस के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि उनकी एक फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म सलाम वेंकी के बारे में जिसको लेकर चर्चा है। बता दें कि ये एक महिला केंद्रित फिल्म है जिसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि, काजोल को एक सिंगल मदर के रूप में दिखाया गया है, जो बहुत सारी चुनौतियों का सामना करती है।

कथित तौर पर, फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इसके अलावा उनके किरदार को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। ये फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस ट्रेलर में अभिनेता विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं जो कि अपने किरदार से हर सीन में आपको रुला देता है।

आमिर खान करेंगे कैमियो

सुपरस्टार आमिर खान इस फिल्म में एक शानदार कैमियो करते नजर आने वाले हैँ। जी हां, आमिर खान काजोल को इस फिल्म के लिए सपोर्ट करते नजर आएंगे। इस वक्त सितारे कई कैमियो किरदार निभा रहे हैं जो कि लोगों को थिएटर्स की तरफ खींचते हैं।

आमिर खान कुछ समय पहले अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर खबरों में आए थे और उनको पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई थी।

काजोल और निर्देशक रेवती एक ऐसी मां की कहानी दिखाने के लिए एक साथ आए हैं जो अपने जीवन के सबसे कठिन समय से गुजर रही है। फिलहाल आप देखिए सलाम वेंकी का ये धमाकेदार ट्रेलर..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X