X
होम » सेलेब्स » प्रकाश राज
प्रकाश राज

प्रकाश राज

Actor/Director
जीवनी:  प्रकाश राज एक बेहद ही मंझे हुए भारतीय कलाकार,निर्माता, टीवी होस्ट हैं।  दक्षिण भारतीय सिनेमा से कमल हासन के बाद प्रकाश राज पहले ऐसे कलाकार है जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा के अभिनेता प्रकाश राज ने "सिंघम", "वान्टेड" और "दबंग-2" के जरिए बॉलीवुड में खलनायक की खाली जगह को भरने का काम किया। पृष्ठभूमि:  प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है, जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर बदला था। प्रकाश बैंगलोर एक बेहद निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। प्रकाश के पिता का नाम मंजुनाथ राय और माता का नाम स्वर्णलता राय है। प्रकाश ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बैंगलोर के सेंट जोसफ स्कूल से की है। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई सेंट जोसफ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से की। शादी: प्रकाश राज की शादी अभिनेत्री ललित कुमारी से 1994 में हुई थीं। जिससे उन्‍हें दो बेटी और एक बेटा भी है। किन्ही कारणों से 2009 में इनका अलगाव हो गया। करियर: प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक "बिसिलु कुदुरे" से की। प्रकाश राज ने अपने फिल्मीं करियर में कई फ़िल्में की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी। लेकिन पहचान उन्हें वांटेड के किरदार घनी भाई से मिली।   प्रकाश राज की प्रसिद्ध फ़िल्में: इंद्रप्रस्थम,बन्धनम,वीआईपी,नंदनी,शांति शांति शांति,वन्नावली,आज़ाद,गीता,ऋषि,दोस्त,सिंघम,वांटेड,बुड्ढा होगा तेरा बाप,हीरोपंती एंटरटेनमेंट,मुरारी,इंद्रा,इडियट,शक्ति द पावर,फूल्स,गंगोत्री,स्मार्ट द चैलेंज,पोकरी,राणा,लायन,रुद्रमादेवी। प्रकाश राज से जुडी अनसुनी बातें: 1- प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। जिसे उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर बदला था। 2- प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक "बिसिलु कुदुरे" से की।  3-प्रकाश राज बॉलीवुड में एक नए विलेन के रूप में उभरें हैं। वह अब तक हिंदी फिल्मों में बतौर विलेन कई फिल्मों में नज़र आ चुकें हैं। जिनमे शामिल है- सिंघम,दबंग 2, बुड्ढा होगा तेरा बाप,सिंह साहब द ग्रेट,वांटेड,जंजीर।  4-प्रकाश राज एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ सफल निर्देशक भी हैं , वह अब तक कई तेलगु, तमिल, कन्नड़ फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।  5- दक्षिण भारतीय सिनेमा से कमल हासन के बाद प्रकाश राज पहले ऐसे कलाकार है जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। 6- प्रकाश राज ने पहला प्ले अपने स्कूल में किया था। वह अब तक तकरीबन 2000 प्ले कर चुके हैं। वह आज जिस मुकाम पर वह उसका सारा श्रेय तमिल निर्देशक के बालाचंद्र को देतें हैं।  7- प्रकाश राज को हिंदी सिनेमा में पहचान सलमान खान स्टारर फिल्म वांटेड से मिली।   8-  प्रकाश राज को उनके 29 साल के करियर में अब 5 बार राष्ट्रिय पुरस्कार से नवाजा जा चूका है।  9- प्रकाश राज जितने बड़े साउथ और बॉलीवुड के विलेन हैं, उतने ही उनके विवाद हैं। यहां है उनसे जुड़े विवादों की सूची -प्रकाश राज के गुस्से से तो सभी वाकिफ हैं वह कभी-कभी बिना किसी बात के लोगों पर विफर जाते हैं, जिस कारण से उन्हें तेलगु सिनेमा अब तक 6 बार प्रतिबंधित कर चुका है।  -फिल्म सिंघम के डायलॉग को लेकर भी प्रकाश राज काफी विवादों में आ गए थे।   फिल्म में प्रकाश राज अजय को डराते हुए कहते हैं कि वह उसके खात्मे के लिए 1000 लोगो को कर्नाटका बॉर्डर से बुला लेगें, इस पर अजय ( बाजीराव सिंघम) कहते हैं कि एक शेर को हज़ार (शू)कुत्ते क्या मारेंगें। इस डाइलॉग को कन्नड़ फिल्म एसोसिएशन ने फिल्म में पोस्टर तक जला दिए थे।  इसके बाद फिल्म की पूरी टीम ने और प्रकाश राज ने कन्नड़ फिल्म एसोसिएशन से माफ़ी मांगी। प्रकाश राज ने कहा कि मै खुद कन्नडियन हूँ, मै किसी की भावना आहत नहीं करना चाहता।  
और पढ़ें

प्रकाश राज फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
सुकुमार 05 Dec 2024
गुनसेखर 14 Apr 2023
दिल राजू 12 May 2023
मणि रत्नम 28 Apr 2023

प्रकाश राज:

प्रकाश राज

नाम प्रकाश राज
जन्म की तारीख 26 Mar 1965
उम्र 61
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

प्रकाश राज कुल कमाई

कुल कमाई

प्रकाश राज तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+