पोंनियिन सेलवन: पार्ट 2 साल 2022 में आयी फिल्म पोंनियिन सेलवन: पार्ट 1 की दूसरी किश्त है, जिसे मणि रत्नम ने निर्देशित किया है। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में दिखाई दिए हैं। बता दे के इस फिल्म की पहली किश्त सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुयी थी। फिल्म का दूसरा पार्ट 28 अप्रैल 2023 को को रिलीज हुआ है। कहानी यह फिल्म की कहानी, एक महाकाव्य एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें चोल राजा अरुलमोझी वर्मन के प्रारंभिक वर्षों का विवरण है। इस फिल्म का पहला पार्ट 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ था। दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित चोल साम्राज्य के सबसे प्रसिद्ध राजा, राजराजा प्रथम के ताज के लिए अपनी लड़ाई में अरुलमोझी वर्मन आगे बढ़ना जारी रखते हैं, और कहानी बढ़ती है। फिल्म के पहले भाग में उठाए गए कुछ सवालों के जवाब दूसरे भाग में दिए जाएंगे। पोन्नियिन सेलवन और वंधियाथेवन का क्या हुआ? क्या पोन्नियिन सेलवन अपने भाई आदित्य करिकलन से मिलेंगे? कौन हैं उमाई रानी? क्या नंदिनी सफल हुई? यही सब प्रश्नों के उत्तर हमे इस फिल्म के दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा। रिलीज़ की तारीख पोन्नियिन सेलवन 2 (उर्फ पीएस 2) 28 अप्रैल, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी। अग्रिम बुकिंग 24 अप्रैल को शुरू हुई थी और प्रोडक्शन टीम को बॉक्स ऑफिस पर केवल दो करोड़ रुपये फिल्म की परइ बुकिंग पर मिले।