X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » रोमियो अकबर वाॅल्टर
रोमियो अकबर वाॅल्टर

रोमियो अकबर वाॅल्टर

Drama | 05 Apr 2019 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

रोमियो अकबर वाॅल्टर कहानी

रोमियो अकबर वाॅल्टर (RAW) एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, सिकंदर खेर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।  परमाणु और सत्‍यमेव जयते के बाद यह जॉन अब्राहम की एक और देशभक्त‍ि से भरपूर फिल्म है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अलग-अलग लुक देखने को मिलते हैं। और अगर फिल्‍म में उनके लुक्‍स की बात करें तो उनके लुक्स काफी प्रभावित करते हैं। वे पुलिस वाले से लेकर, पाकिस्‍तानी शख़्स और इसके अलावा कई और लुक्स में नज़र आते हैं।  यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह कहानी 1971 में हुये भारत-पाकिस्तान के युद्ध से जुड़ी हुई है। जिसमे पाकिस्तान को भारत से करारी हार मिली थी। और भारत ने पाकिस्‍तान को दो भागों में बांट कर अलग बांग्‍लादेश बनाया था।  मुख्‍य कहानी:                  यह एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी है। जो रॉ का एजेंट होता है और पाकिस्तान में जाकर जासूसी करते हुए पाकिस्‍तान की आर्मी में शामिल हो जाता है और युद्ध में भारतीय सेना की मदद करता है। लेकिन भारत में उसकी एक अकेली बूढ़ी मां होती है जिसकी देखभाल वह अपने ऑ‍फीसर से करने को कहता है।  रोमियो अकबर वॉल्टर की शुरुआत बुरी तरह से घायल पड़े जॉन अब्राहम से होती है। विलेन जॉन की तरफ बढ़ता है और पास आकर उसके नाखून उखाड़ लेता है। जिसके बाद सुनाई देती है एक चीख! जो आपको अंदर तक दहला देगी। लेकिन प्लॉट जल्द ही दूसरा मोड़ ले लेती है। जहां फिल्म पूरी तरह से आपकी तवज्जो खो देती है। साल 1971 की कहानी है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) को लेकर काफी तनाव है। रोमियो अली (जॉन अब्राहम) एक बैंक में काम करता है, साथ ही थियेटर में दिलचस्पी रखता है। सब नॉर्मल चल रहा होता है जब रॉ चीफ श्रीकांत राय (जैकी श्राफ) की नजर रोमियो पर पड़ती है और वो रोमियो को अकबर मलिक बनाकर बतौर जासूस पाकिस्तान में भेजने का प्लान करते हैं। अकबर को पाकिस्तान से पूर्व पाकिस्तान के इंडियन बेस में होने वाले ब्लास्ट से संबंधित खूफिया जानकारी निकालकर लानी होती है। सब कुछ प्लान के अनुरुप चल रहा होता है, जब अकबर के कवर को आईएसआई एजेंट खुदाबक्श खान (सिकंदर खेर) उड़ा डालते हैं। जिससे रोमियो का उसके मिशन में मुसीबत का सामना करना पड़ता है।  इस फिल्म में भारतीय जासूस को पाकिस्तान में आने वाली ऐसी ही परेशानियों और उसके द्वारा किये गये संघर्ष के बारे में दिखाया गया है।
Read More

रोमियो अकबर वाॅल्टर कास्ट एंड क्रू

रोमियो अकबर वाॅल्टर क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक अंकित तिवारी, सोहेल सेन, शब्‍बीर अहमद
निर्माता / प्रोड्यूसर धीरज वाधवन, अजय कपूर, वेनिसा वेलिया
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

रोमियो अकबर वाॅल्टर समीक्षक की समीक्षा

hindi.filmibeat.com
जॉन अब्राहम- जैकी श्राफ की दमदार अदाकारी, लेकिन ढीली कहानी

रोमियो अकबर वाॅल्टर फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

रोमियो अकबर वाॅल्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+