जॉन अब्राहम की फिल्म RAW- बॉक्स ऑफिस पर शानदार होगा ओपनिंग कलेक्शन!
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति में लिपटी यह थ्रिलर फिल्म हालांकि ज्यादा क्रेज नहीं बटोर पाई है। लेकिन जॉन अब्राहम के स्टारडम की वजह से फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है। रोमियो अकबर वाल्टर ने मल्टीप्लेक्सस में सुबह के शोज में एवरेज ऑक्यूपेंसी दिखाई है। जबकि शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
रोमियो अकबर वाल्टर (RAW) को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। खासकर जॉन के अभिनय की तारीफ की जा रही है। कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म को जॉन ने पूरी तरह से अपने कंधों पर उठा रखा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 6-7 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन देगी। जबकि पहले वीकेंड तक फिल्म 18-20 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। जॉन की पिछली दो फिल्में परमाणु और सत्यमेव जयते हिट रही थी, जिसका फायदा RAW को भी मिल सकता है क्योंकि यह भी देशभक्ति फ्लेवर की फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











