BOX OFFICE: बुरे हाल में जॉन अब्राहम की 'रोमियो अकबर वाल्टर'- जानें वीकेंड कलेक्शन
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक लगभग 20 करोड़ की कमाई की है, जो कि काफी ऐवरेज है। देशभक्ति में लिपटी यह थ्रिलर फिल्म ज्यादा क्रेज नहीं बटोर पाई है। समीक्षकों और आम दर्शकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, हालांकि जॉन के अभिनय की तारीफ हुई है।
गौरतलब है कि जॉन की पिछली फिल्म सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी थी। जबकि 56 करोड़ का वीकेंड दिया था। उस लिहाज से रोमियो अकबर वॉल्टर की शुरुआत काफी धीमी मानी जा सकती है। पहले हफ्ते में फिल्म किसी तरह 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो RAW 40 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म अपना बजट तो पार कर लेगी, लेकिन हिट फिल्मों की श्रेणी में पहुंचना फिलहाल मुश्किल दिखता है। बहरहाल, यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











