रिलीज होने के दो दिनों में ही लीक हो गई जॉन अब्राहम की RAW- पूरी फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर को रिलीज होने के दो दिनों बाद ही तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। जी हां, फिल्म की एचडी प्रिंट ऑनलाइन फ्री उपलब्ध है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को धड़ल्ले से डाउनलोड भी किया जा रहा है। पाइरेसी को रोकने के लिए बने नियमों के बावजूद तमिलरॉकर्स को रोकना नामुमकिन सा हो गया है।
देखा जाए तो अब हर रिलीज हुई फिल्में, एक या दो दिनों में ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है और धड़ल्ले से डाउनलोड भी की जाती है। और इसके पीछे सिर्फ एक ही नाम है- तमिलरॉकर्स (TamilRockers)। यह नाम फिल्म निर्माताओं के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं। जाहिर है इससे फिल्म की कमाई काफी ज्यादा प्रभावित होती है।

रोमियो अकबर वाल्टर ने वीकेंड तक 20 करोड़ की कमाई की है, जबकि सोमवार से फिल्म के कलेक्शन खासा गिरावट दिखने वाली है। वहीं, अब जबकि फिल्म लीक हो चुकी है, कोई शक नहीं कि जॉन की इस फिल्म को काफी नुकसान सहना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











