BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर'- जानें पहले दिन का कलेक्शन
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति में लिपटी यह थ्रिलर फिल्म मल्टीप्लेक्स में एवरेज से ऊपर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, जॉन अब्राहम के स्टारडम की वजह से फिल्म को ठीक ठाक ओपनिंग मिली है। रोमियो अकबर वाल्टर ने पहले दिन लगभग 7 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया है।
गौरतलब है कि जॉन की पिछली फिल्म सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी थी। उस लिहाज से यह काफी धीमी शुरुआत मानी जा सकती है। रोमियो अकबर वाल्टर (RAW) को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। खासकर जॉन के अभिनय की तारीफ की जा रही है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक RAW अच्छी कमाई कर लेगी। उम्मीद की जा रही है कि रविवार तक फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। जो कि जॉन अब्राहम की फिल्म के लिए मुश्किल नहीं है।
यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











