TRAILER: भारत- पाकिस्तान युद्ध और धमाकेदार एक्शन- हिट है जॉन अब्राहम की RAW
जॉन अब्राहम की अगली फिल्म 'रॉ- रोमियो अकबर वाल्टर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि जॉन फैंस को यह काफी पसंद आने वाला है। भारत- पाकिस्तान की पृष्ठभूमि लिये यह एक्शन फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जॉन रॉ एजेंट बने दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है सत्यमेव जयते के बाद जॉन के हाथों एक और हिट फिल्म लगने वाली है।
फिल्म में जॉन अब्राहम तीन अलग अलग रूप में दिख रहे हैं- रोमियो (हिंदू), अकबर (मुस्लिम) और वाल्टर (क्रिश्चियन)। फिल्म 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध को भी दिखाती है। 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारत के सामने पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में देश के लिए बलिदान, देशभक्ति और प्यार को दिखाया जाएगा।

लगभग ढ़ाई मिनट के ट्रेलर में जॉन के अलावा जैकी श्राफ, मौनी रॉय और सिकंदर खेर मुख्य किरदारों में दिखे हैं। रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी यह इंटरटेनमेंट का हर वो तड़का रखती है, जो फैंस जॉन अब्राहम की फिल्म में देखना पसंद करते हैं।
यहां देंखे जॉन अब्राहम की फिल्म RAW का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











