2018 में रिलीज़ होने वाली ओमारता एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसे हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, राजेश तेलांग, रूपिंदर नागरा आदि प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगें। फिल्म की कहानी ब्रिटेन में जन्मे पाकिस्तानी अपराधी अहमद ओमार सईद शेख के 2002 में द वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर की हत्या की साजिश के आरोपी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को नाहिद खान द्वारा स्विस एंटरटेनमेंट एंड कर्मा फीचर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सिनेमाटोग्राफी अनुज राकेश धवन ने की है। इससे पहले इस फिल्म को 2017 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है।
ओमेर्टा पूरी तरह से राजकुमार राव की फिल्म है। ठंडे खून वाले पागल आतंकवादी के किरदार में राजकुमार राव इतने शानदार लगे हैं कि शुरू से आखिर तक, हर एक सीन में वो ऑडिएंस को स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं।