BOX OFFICE पर शानदार धमाके, 2018 की एक और हिट, एक और फ्लॉप
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो और फिल्मों का क्लैश हुआ - अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर स्टारर 102 नॉट आउट और दूसरा राजकुमार राव स्टारर ओमेर्टा।
अच्छी खबर ये है कि क्रिटिक्स की ज़ोरदार शाबाशी के बाद दोनों ही फिल्मों के बेहतरीन ओपनिंग करने के आसार हैं। हालांकि दोनों ही छोटी फिल्में हैं लेकिन अगर उम्मीद जितनी ओपनिंग मिलती है तो दोनों ही फिल्में, सरप्राइज़ फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेंगी।

लेकिन बुरी खबर ये है कि भले ही क्रिटिक्स ने अोमेर्टा के नाम अच्छी अच्छी बातें लिख कर जारी की हों लेकिन फिल्म को फिलहाल दर्शक नहीं मिल रहे हैं और इसका कारण है अमिताभ बच्चन की हल्की फुल्की फिल्म से टक्कर।
दो दिनों में 102 नॉट आउट ने लगभग 10 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ओमेर्टा ने अब तक 1.5 करोड़ की कमाई कर ली है।
माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों का बैकअप अच्छा है। जहां 102 नॉट आउट से कम से कम 2 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी वहीं दूसरी तरफ ओमेर्टा की ओपनिंग भी 1.5 से 2 करोड़ के बीच मानी जा रही थी।
लेकिन धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो दोनों ही फिल्मों के हिट होने के चांस है। दर्शकों को दोनों ही फिल्में पसंद आ रही हैं।
जानिए इस हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications












