ओमेर्टा ट्रेलर: राजकुमार राव की इस फिल्म का खतरनाक ट्रेलर और पोस्टर फिर आया सामने

राजकुमार राव इन दिनो बॉलीवुड का नया नाम बनकर सामने आ रहे है और वो लगातार बेहतरीन अभिनय का नजारा लोगों को दिखा रहे है। बता दें कि आज राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ओमेर्टा का नया पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर और पोस्टर मे राजकुमार राव काफी अलग रोल में नजर आ रहे है और इससे आप आतंकवाद को चेहरा देखेंगे जो आपने अभी तक रियल में कफी भी नहीं देखा होगा। बता दें कि ये फिल्म आतंकी उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है।

omerta, rajkumar rao, राजकुमार राव, ओमेर्टा

इस ट्रेलर मे आपको दो ऐसे आतंकी हमले भी दिखाए जाएंगे जो कि आप पहल भी देख चुके है। बता दे कि एक वर्ल्ड ट्रेड हमला और एक मुंबई के ताज होटल में अटैक।

इसमें आतंकी उमर सईद की भूमिका निभा रहे राजकुमार राव ने काफी सफाई से अभिनय किया है औक उमर की तरह बात करने के लिए काफी रिहर्सल भी की है। राजकुमार राव की बात करें तो वो काफी बेहतरीन कलाकार और अभिनेता है और दिन पर दिन उनका अभिनय निखतरता ही जा रहा है।

बता दे राजकुमार राव ने हिंदी फिल्मों में आने के बाद भी काफी ज्यादा मेहनत की है और अपना नाम काफी समय के बाद बना पाए है। राजकुमार राव को फिल्म न्यूटन के पहले तक कोई नहीं जानता था पर जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई लोगों ने राजकुमार राव को सिर पर बिठा लिया और राजकुमार राव काफी हिट हो गए।

इस फिल्म में राजकुमार राव के अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा और प्यार दिया। इसके फलस्वरुप इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी जीते। फिल्म को दादासाहेब फाल्के के लिए भी चुना गया था।

फिल्म में बेहतर अभिनय के लिए राजकुमार राव को भी कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद राजकुमार राव फिल्म बरेली की बर्फी में भी नजर आए थे और लोगों के दिलों पर एक मुस्कान बिखेर दी थी।

फिल्म में उनको अभिनय के लिए काफी तारीफें मिली थी। लगातार सफलता की सीढ़िया चढ़ते चले जा रहे राजकुमार राव को फिल्म ओमेर्टा ने हीरो बना दिया और ये फिल्म राजकुमार राव के जीवन की एक बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।

इसके बाद राजकुमार राव फिल्म फन्ने खान की तैयारी करेगें जो कि अनिल कपूर के साथ आने वाली है। राजकुमार राव इन दिनों लोगों की पहली पसंद बने हुए है और लोगों को उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद आता है।

युवाओं की बात करें तो राजकुमार राव इस समय उनकी भी पहली पसंद बने हुए है और बॉलीवुड के कई स्टार किड्स के सामने खड़े है।

ओमेर्टा मे देखना ये है कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है। हालांकि लोगो के ट्रेलर काफी पसंद आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X