1st Day 1st Show: दो फिल्मों की शानदार टक्कर, दोनों की बेहतरीन ओपनिंग
आज बॉलीवुड पर दो फिल्मों की घमासान टक्कर हो रही है। पहली है राजकुमार राव स्टारर हंसल मेहता की ओमेर्टा और दूसरी है उमेश शुक्ला की अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर 102 नॉट आउट।
स्टारकास्ट के लिहाज़ से दोनों ही फिल्मों में धुरंधर एक्टर्स। और डायरेक्टर के लिहाज़ से भी ज़ोरदार टक्कर। दोनों ही फिल्मों का फ्लेवर बिल्कुल अलग। 102 नॉट आउट हल्की फुल्की कॉमेडी और ओमेर्टा उतनी ही डार्क फिल्म।

लेकिन अच्छी खबर ये है कि क्रिटिक्स की ज़ोरदार शाबाशी के बाद दोनों ही फिल्मों के बेहतरीन ओपनिंग करने के आसार हैं। हालांकि दोनों ही छोटी फिल्में हैं लेकिन अगर उम्मीद जितनी ओपनिंग मिलती है तो दोनों ही फिल्में, सरप्राइज़ फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेंगी।
माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्मों का बैकअप अच्छा है। जहां 102 नॉट आउट से कम से कम 2 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है वहीं दूसरी तरफ ओमेर्टा की ओपनिंग भी 1.5 से 2 करोड़ के बीच मानी जा रही है।
लेकिन धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो दोनों ही फिल्मों के हिट होने के चांस है। दर्शकों को दोनों ही फिल्में पसंद आ रही हैं।
जानिए, अभी तक 2018 का बॉक्स ऑफिस कैसा रहा है -


Click it and Unblock the Notifications











