मौसम वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा है,जिसका निर्देशन पंकज कपूर ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म सिनेमाघरों में 16 सितंबर 2011 में रिलीज हुई। कहानी यह फिल्म उम्र के चार रंगों में ढली है। जिसका हर रंग प्यार के अलग रूपों को ही बयां करता है। फिल्म की शुरूआत पंजाब के छोटे से गांव में रहने वाले पंजाबी लड़के हैरी, शाहिद और कश्मीरी लड़की आयत यानि सोनम से शुरू होती है जो एक दूसरे को पसंद करने लग जाते हैं। ये कच्ची उम्र का प्यार होता है जो जुदाई के बाद ही गहराता है। फिल्म के दूसरे रंग में इन दोनों का आकर्षण प्यार में बदल जाता है लेकिन किसी कारण से ये दोनों बिछड़ जाते हैं और तब जाकर उन दोनों को उनके प्यार की गहराई समझ आती है। फिल्म तीसरे और चौथे भाग में उनके प्यार का रंग और भी गहरा होता जाता है। लेकिन इस बीच उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। हर प्यार कुर्बानी मांगता है हैरी और आयत की प्रेम कहानी भी कई तरह के बलिदान मांगती है। इस फिल्म में समाजिक दंगे दिखाए गए हैं और कारगिल वार को भी दिखाया गया है। समाज के कारण ही हैरी और आयत अलग हो जाते हैं इसमें प्यार और ज़िंदगी की सच्चाई की जंग को अच्छी तरह से दिखाया गया है।