शाहिद और सोनम के प्यार 'मौसम' की जीत हुई

मौसम फिल्म एक्टर पंकज कपूर द्वारा निर्देशित की गयी पहली फिल्म है। जिसमें एक शुद्ध प्रेम कहानी को पर्दे पर फिल्माया गया है। इनका प्रेम लड़कपन से शुरू होता है और समय के साथ जवां होता है। यह फिल्म लगभग 35 करोड़ रूपये के लागत से बनी फिल्म है। इस फिल्म को लगभग 1900 थिएटर में एक साथ रिलीज किया गया जिसमें कि अधिकांश शो हाउसफुल चल रहे हैं।
इस फिल्म का प्रदर्शन 16 सितंबर को ही हो जाना था लेकिन एअर फोर्स के एनओसी ना मिल पाने के कारण फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो सकी थी।


Click it and Unblock the Notifications











