विद्या और प्रियंका नहीं पहुंची शाहिद के मौसम का हाल पुछने

हम आपको बता दें की शाहिद और पंकज कपूर ने गुरूवार को मैसम का प्रीमियर शो रखा था जिसमें उन्हों ने बॉलीवुड के सभी बड़े लोगों को इनवाइट किया था लेकिन शाहिद के गेस्ट लिस्ट से बेबो का नाम गायब था तो वही उन्होंने प्रियंका और विद्या दोनों को ही इनवाइट भेजा था लेकिन वो दोनों भी यहां नहीं पहुंची।
इस शो में जेनेलिया, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, अमिषा पटेल, आएशा टाकिया, अमृता राव, और रानी मुखर्जी के साथ कई सितारो मौजूद थे। तो वही विद्या अपनी आने वाली फिल्म द डर्टी पिक्चर की शूटिंग में व्यस्त थी और प्रियंका चोपड़ा ने शाहरूख के साथ दिल्ली में एक अवार्ड शो में देंखी गयी।
खैर कोई बात नहीं शहिद आपको उदास होने की जरूरत नहीं है आपकी फिल्म ने तो एक दिन में 8 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे तो एक ही बात साफ होती है कि फिल्म की शुरूआत अच्छी है देखें अंत कहां तक होता है।


Click it and Unblock the Notifications