मौसम से अभिनेता बन गये शाहिद कपूर

संजिदा मुहब्बत की कहानी दर्शाती फिल्म मौसम के देखकर आये कुछ युवा दर्शकों, जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र थे, से हमने बात की। जिनका कहना है कि फिल्म मौसम एक प्यारी लवस्टोरी है, लेकिन फिल्म की यूएसपी शाहिद कपूर हैं।
शाहिद इतना सीरयस रोल भी कर सकते हैं ऐसा अनुमान नहीं था लेकिन फिल्म देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि शाहिद कपूर एक बहुत अच्छे अभिनेता है। कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया लखनऊ विश्विविद्यालय के छात्र-छात्राओं से मिली है।
कानून विषय के सेंकड ईयर की पढ़ाई करने वाले छात्र मोहित खन्ना से हमने मौसम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि परफेक्ट...बड़े दिन बाद हमें ऐसी फिल्म देखने को मिली जिसमें कहानी और अभिनय नाम की कोई चीज है। शाहिद का काम काफी अच्छा है जो उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद करेगा। आपको बता दें कि 23 सिंतबर को प्रदर्शित हुई मौसम के अच्छे बिजनेस करने की खबर है। फिल्म में शाहिद के साथ सोनम कपूर हैं जिनकी तारीफ भी लोग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











