सोनम को गॉसिप करना पसंद है: शाहिद

Mausam
मौसम की फेम सोनम कपूर को गॉसिप करना और गॉसिप क्रिएट करना काफी पसंद है। इतना ही नहीं सोनम की इस आदत को शाहिद कपूर भी अच्छे से जानते हैं शाहिद का कहना है कि जब सोनम नर्वस होने लगती है तो बस नॉन स्टॉप बातें शुरू कर देती हैं।

हाल ही में पकंज कपूर कि फिल्म में काम कर चुके शाहिद और सोनम की दोस्ती काफी गहरी बन गयी है इतने दिनों में ये दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से समझने भी लगे हैं।

शाहिद के बारे में सोनम का कहना है कि शाहिद के बारे में मैं बहुत कुछ जानती भी हूं और सच कहूं तो कुछ भी नहीं जानती वो दूसरे स्टार से काफी अलग हैं। वो मेरी हेल्प फिल्म शूटिंग के पहले दिन से कर रहे हैं जब हम एक दूसरे को जानते भी नहीं थे। हम दोनों अपोसिट नेचर के हैं लेकिन इसके बाद भी हमें एक दूसरे का साथ काफी पसंद आया। इस फिल्म में शाहिद ने बहुत मेहनत की है मैं बॉलीवुड में बहुत ही कम लोगों से दोस्ती करती हूं उनमे से शाहिद भी एक हैं।

इधर शाहिद का कहना है कि सोनम बहुत मासूम हैं उनके साथ काम करना काफी अच्छा लगा हम लगभग 2 साल से एक दूसरे के साथ काम कर रहें है इस बीच हम एक दूसरे को काफी अच्छे से जान पाये सबसे अच्छी बात है कि वो एक भारतीय लड़की की तरह है चंचल मासूम, बातें करना काफी पसंद है, मैं जब चाहूं उनसे बात कर सकता हूं इनफैक्ट वो तो मेरी 3 बजे रात तक वाली फ्रेंड है। परिवार ही उसकी प्राथमिकता है। वो हमेशा मुझसे मेरी गर्लफ्रेंड्स के बारे में पुछती और हर बार मैं उससे झुठ ही बोल देता हूं।

खैर कुछ भी हो इस फिल्म से सोनम और शाहिद की दोस्ती काफी गहरी हो चुकी हैं हम तो यही दुआ करेंगे कि इन दोनों की दोस्ती हमेशा ही कायम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X