शाहिद हैं बॉलीवुड के टॉम क्रूज

इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद होंगे और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। पिछले साल आई यह फिल्म 'नाइट ऐंड डे' को डायरेक्टर जेम्स मैनगोल्ड ने डारेक्ट किया था। इस फिल्म में फीमेल लीड में कैमरून डिआज थीं। यह फिल्म एक जासूस के साहसिक कारनामों की कहानी है।
सूत्रों की बात माने तो फॉक्स स्टूडियोज ने शाहिद को इसलिए सिलेक्ट किया है, क्योंकि उन्हें उनकी इमोशनल ऐक्टिंग में दम नजर आता है। खैर शाहिद की फिल्म मौसम ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ना किया हो लेकिन शाहिद की किस्मत इस फिल्म से चमक गयी है। क्योंकि उनके रोल को काफी लोगों ने पसंद किया।
हम आपको बता दें कि शाहिद और सिद्धार्थ आनंद बेहद करीबी दोस्त हैं। इस फिल्म में शाहिद का रोल तो तय है लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फिल्म में फीमेल रोल में किसे लिया जाएगा।
टॉम क्रूज नाइट एंड डे बॉलीवुड मौसम शाहिद कपूर हॉलीवुड bollywood hollywood mausam night and day shahid kapoor tom cruise


Click it and Unblock the Notifications