साफ-सुथरी, दिल को छू लेने वाली फिल्म है मौसम

अभिनेता अनिल कपूर ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की। अनिल कपूर ने कहा कि बड़े दिन बाद सिने दर्शकों को एक साफ-सुथरी और दिल को छू लेने वाली फिल्म देखने को मिली है। फिल्म के दृश्यों को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो जायेगें। शाहिद और सोनम दोनों का काम बेहतरीन है। मैं दोनों को इस बात के लिए शाबाशी देता हूं। और पंकज कपूर के बारे में क्या कहूं। वो जितने अच्छे एक्टर हैं उससे कहीं ज्यादा वो अच्छे डायरेक्टर भी साबित हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि ये फिल्म दर्शकों तो जरूर पसंद आयेगी।
वहीं अपनी पत्नी सुजैन के साथ फिल्म देखने पहुंचे रितिक रोशन ने भी जमकर फिल्म की तारीफ की और कहा कि आज उन्हें वो दिन याद आ रहा है जब उनके पापा राकेश रोशन ने उनके लिए फिल्म कहो ना प्यार है...बनायी थी। हां मुझे पता है कि शाहिद की ये पहली फिल्म नहीं है, लेकिन फिर भी आज उसे शायद वैसा ही महसूस हो रहा होगा जैसे मैंने महसूस किया था। मैं उसको और अंकल पंकज कपूर को बेस्ट ऑफ लक कहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











