लुका छुपी 2019 की रोमांटिक-कॉमेडी बॉलीवुड ड्रामा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैैं। फिल्म की कहानी एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर के इर्द गिर्द की है। जिसमें गुड्डू शुक्ला (कार्तिक) और रश्मि त्रिवेदी (कृति) लिव इन रिलेशन में रह रहे होते हैैं लेकिन गुड्डू शादी के लिये बहुत ही उतावला रहता हैै और कुछ समय बाद इनके घर वालों को इनकी ये बात पता चल जाती है। फिल्म में खूब सारी कॉमेडी है जिसे देखने में बहुत मज़ा आता है। फिल्म की कहानी, उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मथुरा की है जहां का स्टार रिपोर्टर है गुड्डू जो कि एक लोकल न्यूज़ चैनल में काम करता है। उसको पहली नज़र का प्यार होता है रश्मि से जो चैनल में एक इंटर्न के तौर पर जॉइन करती है। रश्मि, एक नेता (विनय पाठक) की बेटी है जो संस्कृति की रक्षा करने वाला एक ग्रुप चलाता है। जल्दी ही रश्मि भी उसका साथ देती है। जब गुड्डू, रश्मि को शादी के लिए प्रपोज़ करता है तो रश्मि उसे समझाती है कि लिव इन रिलेशनशिप में रहना मज़ेदार और समझदार दोनों है। दोनों ग्वालियर में एक मकान किराए पर लेते हैं। जब उनकी एक पड़ोसी, उनके इस राज़ का पर्दाफाश करने की कोशिश करता है तो गुड्डू और रश्मि, शादीशुदा होने का नाटक करने लगते हैं। लेकिन ये नाटक मज़ेदार तब हो जाता है जब गुड्डू के घरवाले यह बात जान जाते हैं। इसके बाद पूरी फिल्म में कॉमेडी के साथ यही लुका छुपी का खेल चलता है।