BOX OFFICE: 4 दिनों में हिट हो गई कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी'- यहां जानें कलेक्शन
Recommended Video

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म ने पहले सोमवार को भी जबरदस्त कमाई की है और अब फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है 40.03 करोड़। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन फिल्म को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। सोमवार को फिल्म ने 7.90 करोड़ की कमाई की है।
लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म एक खास वर्ग के दर्शकों का दिल जीत रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। खासकर कार्तिक और कृति के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों के होने से फिल्म को फायदा ही मिला है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए भी लंबा समय है। हो सकता है कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद यह कार्तिक आर्यन की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म साबित हो। लुका छुपी के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की 'सोनचिड़िया' रिलीज हुई थी.. लेकिन वह ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











