X
होम टॉप-लिस्ट

2024 की ये टॉप 10 महिला-केंद्रित फिल्में, जीत लेगी आपका दिल

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, December 19, 2024, 01:52 PM [IST]

साल 2024 को हम महिलाओं के लिए एक बेहतरीन साल कह सकते हैं। सिनेमा की दुनिया में भी महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस साल कई ऐसी फिल्में आईं जिनमें महिलाएं मुख्य भूमिका में थीं और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं...


cover image

Laapataa Ladies - नीतांशी गोयल और प्रतिभा रन्ता: इस फिल्म में दो महिला लीड किरदार थे, फूल और मंजू, और दोनों ही किरदारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। किरण राव की इस फिल्म को आलोचकों से शानदार सराहना मिली और यह 2025 के ऑस्कर में दौड़ में भी शामिल थी। 

Ulajh - जान्हवी कपूर: जान्हवी कपूर की यह फिल्म एक युवा IFS अधिकारी की कहानी है, जो अपनी देशभक्ति साबित करने की हर मुमकिन कोशिश करती है। 

CTRL - अनन्या पांडे: अनन्या पांडे की यह फिल्म यह दर्शाती है कि कैसे नई तकनीकें खतरनाक साबित हो सकती हैं। फिल्म में अनन्या 'नेल्ला' के रोल में है, जो अपनी लाइफ का कंट्रोल AI टूल को दे देती है। 

Savi - दिव्या खोसला कुमार: यह फिल्म एक पत्नी की कहानी है, जो अपने पति को गलत तरीके से हत्या के आरोप में फंसने से बचाने के लिए हर हद तक जाती है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में नजर आयीं हैं।  

Do Patti - कृति सेनन:  कृति सैनन और काजोल की इस फिल्म ने घरेलू हिंसा के इर्द-गिर्द एक दिलचस्प कहानी दिखाई, जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखती है। 

The Buckingham Murders - करीना कपूर खान: यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें करीना कपूर खान की अभिनय क्षमता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

Ae Watan Mere Watan - सारा अली खान: इस फिल्म में, एक्ट्रेस सारा अली खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उषा मेहता की भूमिका अदा की, जो एक प्रेरणादायक किरदार हैं। 

Jigra - आलिया भट्ट: आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को वह पहचान नहीं मिली, जो यह डिज़र्व करती थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक बहन के रोल में नजर आयीं, जो झूठे केस के आरोप में, जेल में बंद, अपने भाई को जेल में घुस के बाहर निकालती है।  


Crew - तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन: इस फिल्म में करीना कपूर खान, कृति सैनन और तबू मुख्य भूमिका में हैं। यह एक मजेदार हीस्ट सागा फिल्म है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते है। 

Article 370 - यामी गौतम: यामी गौतम की इस फिल्म में वह ज़ूनी हकसर नामक एक गुप्त एजेंट की भूमिका निभाई है, जो आतंकवाद को नियंत्रित करने का प्रयास करती हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+