लापता लेडीज एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन किरन राव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता आमिर खान और किरन राव हैं। इस फिल्म में नीतांशी गोयल, प्रतिभा रंता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन लीड रोल में दिखाई देंगें। फिल्म का टीज़र 10 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया है और इस फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। कहानी फिल्म की कहानी तब शुरू होती है, जब दो युवा दुल्हनें एक ट्रेन से खो जाती हैं, और इस गड़बड़ी के बाद जो होता है, वह काफी रोमांचक और मजेदार होता। कहानी ऐसे मोड़ पर आती है जिसके बारे में किसी को कोई उम्मीद नहीं होती है। साल 2001 में स्थापित ये कहानी, ग्रामीण भारत की एक काल्पनिक गांव निर्मल प्रदेश की है, यह LAAPATAA LADIES है। इस में हमसे जुड़ें! इस टैग लाइन पर पूरी फिल्म की कहानी टिक्की है। रिलीज पहले यह फिल्म 3 मार्च 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी बाद में मेकरों ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा 5 जनवरी 2024 कर दी और अब यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज होना तय हुई है।
ऐसे समय में जब बिना कहानी और लॉजिक वाली फिल्में टॉप की जगह ले रही है, 'लापता लेडीज' आपको एक उम्मीद देती है कि 'अच्छा सिनेमा' आज भी मौजूद है। कई कारणों से, लापता लेडीज जैसी फिल्म समय की मांग है और पूरी टीम को उनके इस ईमानदार प्रयास के लिए बहुत बधाई।