Oscar नॉमिनेटेड फिल्म 'लापता लेडीज' की राइटर स्नेहा देसाई ने किया खुलासा, बोलीं-ये कहानी मेरी नहीं...Exclusive

laapataa ladies

लापता लेडीज़ जब से रिलीज हुई है तब से ही सुर्खियों में बनी है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई ना की हो, लेकिन फिल्म ने देश-दुनिया में अपना नाम कर लिया है। बता दें कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जा रहा है। फिल्म को फॉरेन फिल्म कैटेगरी में एंट्री दी गई है। ऑस्कर में लापता लेडीज़ का मुकाबला फिल्म एनिमल, मलयालम की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अट्टम और कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड पा चुकी 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' से होगा। असमी फिल्म के जाने माने डायरेक्टर जाहनु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 मेंबर्स की कमिटी ने एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म कैटेगरी के लिए लापता लेडीज को सर्वसम्मति से चुना है। बता दें कि इस साल ऑस्कर के लिए 29 फिल्में भेजी गई हैं। 12 हिंदी, 6 तमिल, 4 मलयालम।

फिल्म की ऑस्कर में एंट्री होने के बाद 'लापता लेडीज' की राइटर स्नेहा देसाई ने फिल्मीबीट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म को बनाने, आमिर खान और किरण राव का उनके साथ बर्ताव और फिल्म को चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर भी उन्होंने जवाब दिया है चलिए जानते हैं कि क्या कुछ कहा है फिल्म की राइटर ने।

स्नेहा देसाई से जब पूछा गया कि कैसे उन्हें इस फिल्म का आइडिया आया और फिल्म लिखने के दौरान उन्होंने किन महत्वपूर्ण बातों पर फोकस किया। तो इसपर स्नेहा देसाई कहती हैं कि 'यह फिल्म उनके द्वारा नहीं लिखी गई है। स्नेहा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी उन्हें दी गई थी। यह कहानी बिप्लब गोस्वामी द्वारा लिखी गई थी और उन्हें इस कहानी को स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स के लिए दिया गया था।'

भारी बजट, एक्शन, रोमांस और हॉरर कॉमेडी का इस समय ट्रेंड चल गया है। लगभग हर फिल्म में ही वीएफएक्स (VFX) और जबरदस्त एडिट कर फिल्म को खूबसूरत बनाया जाता है इस दौर में ऐसी सादगी भरी फिल्म को लिखते समय क्या आपको डर था कि यह फिल्म बाकी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं ? फिल्म की राइटर कहती हैं कि दरअसल नहीं...हमने ये जरा भी नहीं सोचा था। क्योंकि हम सभी को फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी थी। और जिस तरह से फिल्म लिखी गई किरदार तैयार किए गए गाना बना म्यूजिक बना। हमें लग गया था कि एक बहुत ही प्यारी चीज बन रही है। अब ये आज के मार्केट के साथ मैच होगा या नहीं हमने ये जरा भी नहीं सोचा और जब फिल्म रिलीज हुई तब हमें बेशुमार प्यार मिला।

स्नेहा देसाई से जब पूछा गया कि कैसा था उनका आमिर खान और किरण राव के साथ काम का एक्सपीरियंस तब इस सवाल को सुन राइटर कहती हैं 'यह उनकी डेब्यू फिल्म थी उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के समान था। वहीं आगे आमिर खान की तारीफ करते हुए वह कहती हैं कि वह एक मिस्टर परफेक्सनिस्ट हैं। उन्होंने अपना पूरा एक्सपीरियंस इस फिल्म की कास्ट के साथ शेयर किया जिसने फिल्म में जान डाल दी।'

स्नेहा देसाई से आगे पूछा गया कि लापता लेडीज पर कई आरोप भी लगे हैं कि फिल्म 'घूंघट के पट खोल' से मिलती जुलती है। फिल्म के कई ऐसे सीन्स हैं जो दोनों में एक जैसे हैं। इस बात का दावा 'घूंघट के पट खोल' फिल्म के फिल्म मेकर अनंत महादेवन ने किया था। वहीं इस कॉन्ट्रोवर्सी पर बात करते हुए स्नेहा कहती हैं कि 'यह एक दम गलत है। कई फिल्में ऐसी होती हैं जिसमें एक जैसे सीन्स होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि फिल्म कॉपी की गई है। वहीं जब स्नेहा देसाई से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म घूंघट के पट खोल देखी है तब वह साफ मना कर देती हैं।'

स्नेहा के आने वाले काम की बात करें तो वह अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। वह फैंटम प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फरवरी में रिलीज की जाएगी। वहीं उनकी दूसरी फिल्म आमिर खान प्रोड्क्शन के साथ है। स्नेहा अपनी दोनों फिल्मों को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं।

आपको बता दें कि किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम, रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को लेकर किरण राव का सपना था कि फिल्म ऑस्कर के लिए चुनी जाए और आज किरण राव का सपना पूरा हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X