Laapataa Ladies- ऑस्कर की वजह से आमिर खान ने बदल डाला फिल्म का नाम, नया पोस्टर भी रिलीज!

laapataa ladies lost ladies aamir khan

Laapataa Ladies Title Changed- आमिर खान और किरण राव (Aamir Khan and Kiran Rao) ने काफी मेहनत से लापता लेडीज फिल्म बनाई थी। ऑस्कर के अभियान के साथ आगे बढ़ने के लिए अब इस फिल्म को लेकर दोनों ने एक बड़ा प्लान बनाया है।

खबरें आ रही हैं कि आमिर और किरण राव इस फिल्म का टाइटल बदलने वाले हैं। खबरें हैं कि आमिर खान और किरण राव चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार रिकॉल वैल्यू मिलने के लिए वो ऐसा करने जा रहे हैं।

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के पेज से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। पता चला है कि इस फिल्म का नाम अब लापता लेडीज नहीं बल्कि लॉस्ट लेडीज (Lost Ladies) होगा।

हालांकि दोनों का मतलब एक ही होता है और आमिर खान का मानना है कि इंटरनेशनली लोग इंग्लिश ज्यादा अच्छे से समझते हैं इसलिए ऐसा बदलाव किया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ने कमाल कर दिया था और लोगों को काफी पसंद आई थी।

पोस्टर भी किया रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शन ने इस फिल्म के नाम के बदलाव के साथ एक नया पोस्टर भी रिलीज किया है। उन्होने कैप्शन में लिखा, ''इंतज़ार ख़त्म हुआ! हाजिर है लॉस्ट लेडीज़ का आधिकारिक पोस्टर-फूल और जया की वाइल्ड, हार्दिक यात्रा की एक झलक! इस शानदार डिज़ाइन के साथ हमारी कहानी को जीवंत करने के लिए।'' इसके बाद लोग फिल्म को लेकर बातें कर रहे हैं।

स्टारकास्ट

इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आए थे जिन्होने कहानी को जबरदस्त बनाया। इस लिस्ट में रवि किशन, नितांशी गोएल, प्रतिभा रांटा और स्पर्ष श्रीवास्तव नजर आए थे। सभी ने अपने अपने किरदार के धमाका किया था। देखिए ये नया पोस्टर जो कि रिलीज हो चुका है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X