Randeep Hooda के फिल्ममेकर्स को लगी बुरी तरह से फटकार, FFI प्रेसिडेंट ने कहा- 'उन्होंने इतना बड़ा झूठ बोला'

FFI President slams Swatantrya Veer Savarkar Makers: 97वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2025 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री को लेकर खबर सामने आई। भारत की ओर से लापता लेडीज को ऑफिशियल एंट्री मिल गई है।
अब, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) का लापता लेडीज को आधिकारिक रूप से चुने जाने के एक दिन बाद, स्वातंत्र्य वीर सावरकर के मेकर्स ने ऐलान किया कि उनकी रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म को मंगलवार को ऑफिशियली ऑस्कर 2024 के लिए भेज दिया गया है।
फिल्म का पोस्टर जिस पर लिखा है- 'ऑस्कर 2024 के लिए ऑफिशियली प्रेजेंट' शेयर करते हुए स्वातंत्र्य वीर सावरकर के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सम्मानित और विनम्र! हमारी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को ऑफिशियली तौर पर ऑस्कर के लिए प्रेजेंट किया गया है। इस तारीफ के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद। यह जर्नी अनोखी रही है और हम उन सभी के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस रास्ते में हमारा साथ दिया है।"
अब, FFI के अध्यक्ष रवि कोट्टाकारा ने इस दावे की निंदा की है। एचटी सिटी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने (सावरकर के निर्माताओं ने) गलत खबर फैलाई है। मैं इसके बारे में भी एक बयान जारी करने जा रहा हूं। भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर केवल लापता लेडीज को ही ऑस्कर के लिए भेजा गया है।"
फिल्म के सह-निर्माता आनंद पंडित ने पोर्टल को बताया, "मुझे नहीं पता था कि फिल्म कब सबमिट की गई थी, मुझे इसके बारे में सोमवार को बताया गया। ऑस्कर में जाना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं बहुत खुश हूं।"
रणदीप हुड्डा की डायरेक्टेड स्वातंत्र्य वीर सावरकर भारत के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल क्रांतिकारियों और राजनीतिक हस्तियों में से एक विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है। ऐतिहासिक जीवनी पर आधारित यह ड्रामा 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
दूसरी ओर, लापता लेडीज किरण राव की 2010 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म धोबी घाट के 11 साल बाद डायरेक्शन में वापसी है। पैट्रियारिकी पर एक हल्का-फुल्का मजाक, सोशल कॉमेडी ड्रामा में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका प्रोडक्शन राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस, आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियो ने किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











