कार्तिक आर्यन स्टारर 'लुका छुपी' ने 50 दिन किये पूरे- बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने भारत में 95 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 115 करोड़ का बिजनेस किया है। कोई शक नहीं कि कार्तिक फिल्म की इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं।
खास बात है कि यह कार्तिक की पहली नहीं, बल्कि चौथी फिल्म है, जिसने थियेटर्स में 50 दिन पूरे किये हैं। लुका छुपी से पहले कार्तिक की प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी ने भी 50 दिन पूरे किये थे। ये सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।

वहीं, कार्तिक की आने वाली फिल्में भी कुछ कम तगड़ी नहीं दिख रही। फिलहाल कार्तिक दो फिल्मों की शूटिंग में लगे हैं। इम्तियाज अली की 'लव आज कल 2' और दूसरी फिल्म है 'पति पत्नी और वो' रीमेक। दोनों ही फिल्में रोमांटिक कॉमेडी है, जिसके लिए कार्तिक बेस्ट माने जाते हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि आने वाले समय में भी कार्तिक बॉक्स ऑफिस पर छाए रहने वाले हैं।
लुका छुपी की सफलता पर कार्तिक ने कहा- इससे ज्यादा मैं और क्या मांग सकता हूं। लुका छुपी एक फैमिली फिल्म है और मैं बेहद खुश हूं कि फिल्म के किरदारों को इतना प्यार मिल रहा है। फिल्म को सिर्फ युवाओं ने नहीं पसंद किया है, बल्कि पूरी फैमिली को सिनेमघरों तक खींचा है। मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट पर भरोसा था और अंदाजा था कि यह लोगों को इंटरटेन करेगी। मुझे खुशी है कि 'सोनू' की तरह 'गुड्डू' भी लोगों के दिलों में बस गया।


Click it and Unblock the Notifications











