BOX OFFICE: कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी'- एक हफ्ते तक ताबड़तोड़ कमाई- सुपरहिट
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। 7 दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। बता दें, अब फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है 53 करोड़। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन फिल्म को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में काफी पसंद किया जा रहा है।
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' की रिलीज से इसकी कमाई पर थोड़ा असर दिख सकता है। लेकिन फिल्म ने 7 दिनों में अपने बजट से दुगुनी कमाई कर ली है, लिहाजा यह हिट हो चुकी है। बता दें, लुका छुपी 25-30 करोड़ के बजट पर तैयार हुई थी।

लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म एक खास वर्ग के दर्शकों का दिल जीत रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। खासकर कार्तिक और कृति के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों के होने से फिल्म को फायदा ही मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











