Day 13 BOX OFFICE: 'लुका छुपी' की धमाकेदार कमाई जारी- टॉप 100 फिल्मों में शामिल
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने अब तक 73.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, इसी के साथ लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की टॉप 100 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने सलमान खान- माधुरी दीक्षित की 'हम आपके हैं कौन' को लिस्ट से बाहर कर दिया है।
हम आपके हैं कौन ने उस वक्त में 72.46 करोड़ की कमाई की थी और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। 25 सालों से ये फिल्म टॉप 100 में शामिल थी। लेकिन लुका छुपी ने आखिरकार इसे लिस्ट से आउट कर दिया। इतना ही नहीं, लुका छुपी ने हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, माई नेम इज खान जैसी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है।

लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म एक खास वर्ग के दर्शकों का दिल जीत रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। खासकर कार्तिक और कृति के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों के होने से फिल्म को फायदा ही मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











