..................... Kriti Sanon opens up on rumours of her fallout with Kartik Aaryan - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन- कृति सैनन के बीच साथ चल रहा है तनाव? अब एक्ट्रेस ने दिया जवाब

By Staff

फिल्म लुका छुपी की बेजोड़ सफलता के साथ ही अफवाह उठी थी कि कृति सैनन और कार्तिक आर्यन के बीच तनाव चल रहा है, क्योंकि फिल्म की सफलता का श्रेय कार्तिक को दिया जा रहा है। हाल ही में 'अर्जुन पटियाला' के प्रमोशन के दौरान जब कृति से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- अफवाह तो कहीं से भी उठकर आ सकते हैं, इसीलिए तो इन्हें अफवाह कहा जाता है।

कृति सैनन ने कहा, ऐसी खबरों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है और मैं इस बारे में कोई सफाई भी नहीं देना चाहती हूं। जब हमें यह खबर सुनाई दी तो हम लोग खूब हंसे और हमने इस पर कोई सफाई भी नहीं दी क्योंकि हमें इस बारे में सफाई देने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। अफवाह तो अफवाह होती है।

Kriti Sanon

एक्ट्रेस ने कहा- जब ये अफवाह आई तो उनका रिएक्शन था, ये क्या है? ये कहां से आया है? हम एक दूसरे के साथ बहुत कूल हैं। अभी भी हम वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। हम अब भी बात करते हैं। हां अपनी जिंदगी में, अलग फिल्म में बिजी हो गए हैं, तो उतना टाइम नहीं मिलता है। लेकिन कभी कभी सोशल मीडिया पर, इंस्टा स्टोरी पर कमेंट हो जाता है।

फिल्मों की बात करें तो कृति की तीन फिल्में 2019 बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं- अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4 और पानीपत। वहीं, कार्तिक आर्यन भी इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' और 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X