BOX OFFICE: सुपरहिट हो गई कार्तिक- कृति की 'लुका छुपी', 200 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'लुका छुपी' सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिये हैं और अब तक 82.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, इसी के साथ लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की टॉप 100 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद यह कार्तिक की लगातार दूसरी सुपरहिट फिल्म है।
यह साल 2019 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। जबकि दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म साबित हुई है। लुका छिपी ने अब तक लगभग 220 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। यह शानदार है। प्रॉफिट कमाने के मामले में लुका छिपी ने रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है।

लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म एक खास वर्ग के दर्शकों का दिल जीत रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। खासकर कार्तिक और कृति के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों के होने से फिल्म को फायदा ही मिला है।
यहां जानें 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











