जिस्म 2 वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक एरोटिक फिल्म है, जिसका सह निर्माण- निर्देशन पूजा भट्ट ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म जिस्म का सीक्वल है। फिल्म में सनी लियोन मुख्य भूमिका से नजर आयीं थी। सनी लियोन ने हिंदी सिनेमा में कदम फिल्म जिस्म से ही रखा था। फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा, अरुणोदय सिंह, आरिफ जकारिया,इमरान जाहिद मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। कहानी- फिल्म की कहानी की शुरुआत ही होती है इज्मा (सन्नी लियोन) के जिस्म के साथ होटल के बेड पर पूरी रात बिताने के बाद सुबह सन्नी की आंख खुलती है। कुछ समय बाद फिल्म की कहानी में इंटैलिजेंस ऑफिसर अयान (अरुणोदय सिंह) की एंट्री होती है वो और उसका बॉस (आरिफ जकारिया) इज्मा को कबीर (रणदीप हुड्डा) जो कि एक मुजरिम और खूनी है के करीब जाकर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर पुलिस के हवाले करने के लिए हायर करते हैं। इस काम के लिए सन्नी को 10करोड़ रुपये देने को कहा जाता है। दूसरी तरफ इज्मा और कबीर पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। इज्मा को अपनी पुरानी जिंदगी याद आती है जब वो और कबीर एक दूसरे के साथ थे और खुश भी लेकिन कबीर उसे छोड़ के चला गया था। उस पुराने ज़ख्म का बदला लेने के लिए इज्मा कबीर के पास जाने को तैयार हो जाती है। इज्मा और अयान एक दूसरे के मंगेतर के रुप में श्रीलंका में जाकर कबीर के सामने वाले घर में रहने लगते है। पहले तो कबीर इज्मा को पहचानने से भी इंकार कर देता है लेकिन फिर बार बार इज्मा के पास आने से वो अपने आप को रोक नहीं पाता। ऑफिसर्स बताते हैं कि कबीर पहले उन्हीं के साथ काम करता था लेकिन बाद में मसीहा बनने के चक्कर में वो बाकी पुलिस ऑफिसर्स और मिनिस्टरों के खिलाफ हो जाता है। ऑफिसर्स सिर्फ कबीर को मारना ही नहीं चाहते हैं बल्कि वो उसके लैपटॉप में मौजूद खुफिया जानकारी भी हासिल करना चाहते हैं। कबीर इज्मा के करीब जाने से खुद को रोक तो नहीं पाता था लेकिन साथ ही उसे इज्मा पर शक भी रहता है। फिल्म का रुख तब बदलता है जब कबीर इज्मा से उससे शादी करने के लिए कहता है। इज्मा जो कि अभी तक कबीर को अपने जाल में फंसाने में नाकामयाब रहती है साथ ही कहीं ना कहीं कबीर को आज भी प्यार करती है बहुत सोचने के बाद कबीर से शादी के लिए हां कर देती है।