सनी लियोनी एक पॉर्न स्टार रही हैं और हिंदी फिल्मों में उनके आनें पर कइयों ने ऐतराज जताया हो, लेकिन यहां पर सफलता तो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को देखकर आंकां जाता है। और जहां तक बात है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड की तो इसमें सन्नी लियोनी अभी तक अव्वल रही हैं।
महेश भट्ट ने सनी लियोनी को अपने प्रोडक्शन की फिल्म जिस्म 2 में कास्ट किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी ने धमाल कर दिया फिल्म सुपर हिट रही।
लेकिन इसी बीच साल 2013 में सनी लियोनी ने फिल्म जैकपॉट की जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। आइये जानते हैं सन्नी का अब तक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड।
जिस्म 2
जिस्म 2 ने पहले वीकेंड पर 27.50 करोड़ कमाए जिसमें एक करोड़ पेड रिव्यूज के जुड़े थे। ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़, ओपनिंग वीकेंड पर 20 करोड़ और ओपनिंग वीक में कुल 27.50 कमाए फिल्म ने। कुल मिलाकर जिस्म 2 का कलेक्शन रहा 33.50 फिल्म बॉक्स ऑफिस के हिसाब से सफल रही।
जैकपॉट
2013 में रिलीज हुई सन्नी लियोनी की दूसरी फिल्म जैकपॉट ने कुल 4 करोड़ की कमाई की। ओपनिंग डे पर 1.10 करोड़ ओपनिंग वीकेंड पर 3 करोड़। कुल मिलाकर फिल्म फ्लॉप रही।
रागिनी एमएमएस 2
साल 2014 में रिलीज हुई रागनी एमएमएस 2 ने कुल 47 करोड़ कमाए। ओपनिंग डे पर 8.45, ओपनिंग वीकेंड पर 24 करोड़ और ओपनिंग वीक में करीब 38.50 कमाए फिल्म ने।
एक पहेली लीला
हाल ही में रिलीज हुई सन्नी लियोनी की एक पहेली लीला ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 7 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद की जा रही है कि पहले हफ्ते में एक पहेली लीला 25-30 करोड़ तक की कमाई करेगी।
कुछ कुछ लोचा है
सन्नी लियोनी और राम कपूर की फिल्म कुछ कुछ लोचा है भी इसी साल जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर व गानों को काफी अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications