जानिये सन्नी क्यों हुईं डिप्रेशन का शिकार!
दीपिका पादकुोण ने हाल ही में डिप्रेशन को लेकर एक मुहिम छेड़ी है। दीपिका ने तो ये जाहिर कर दिया कि वो अपने करियर अपनी जिदंगी में डिप्रेशन का शिकार हुई हैं, लेकिन हाल ही में फिल्मीबीट के साथ इंटरव्यू के दौरान सन्नी लियोनी ने भी ये जाहिर किया कि वो भी डिप्रेशन में अपनी जिंदगी के कुछ महीने बिता चुकी हैं।
सन्नी लियोनी ने बताया "मैं अपने करियर को लेकर कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं रही क्योंकि करियर में अगर आपको कुछ अच्छा नहीं लगता तो आप उसमें बदलाव कर सकते हैं। मैं निजी जिदंगी में एक बार डिप्रेशन का शिकार हुई जब मेरे माता पिता का निधन हुआ। उस वक्त मैं टूट गयी थी।"
'सनी पोर्न स्टार थीं..इसीलिए बड़े स्टार्स ने फिल्म को कहा NOoo'
'कई महीनों तक मैं डिप्रेशन में रही लेकिन मेरे पति डेनियल ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मैं उस डिप्रेशन से बाहर निकल सकी। सभी से यही कहना चाहूंगी कि करियर में खुद को कभी भी डिप्रेशन का शिकार ना होनें दें।"
कहते हैं चिराग तले अंधेरा, यानी कि दूर से देखने में जो चीज सबसे ज्यादा रौशनी वाली दिखती है उसके करीब जाओ तो बहुत अंधेरा होता है। ऐसा ही कुछ हमारे चकाचौंध कर देने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का भी हाल है। दूर से देखने पर तो लगता है कि इनसे ज्यादा खुश तो कोई होगा नहीं लेकिन ये एक मिथ्य से बढकर कुछ नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












