..................... Sunny Leone’s Ragini MMS 2 has hit,now collected nearly Rs 32 crore - Hindi Filmibeat

ना सन्नी का 'जिस्म' चला ना 'जैकपाट' लगा लेकिन MMS ने किया कमाल

आखिरकार सन्नी लियोन की मेहनत रंग लायी और उनके ऊपर से फ्लॉप अभिनेत्री का स्टीकर हट गया। जी हां दोस्तों 21 मार्च को रिलीज हुई एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' हिट हो गयी है।

एकता की इस फिल्म ने सन्नी के लिए वो काम कर दिया जो कि पूजा भट्ट की 'जिस्म 2' और कैजाद गुस्ताद की 'जैकपॉट' भी नहीं कर पाये थे। इसे आप संयोग कह लीजिये या सन्नी-एकता की परफेक्ट कमेस्ट्री। क्योंकि इससे पहले सन्नी लियोन ने बॉलीवुड में एकता ही फिल्म 'शूटआउट वडाला' के आयटम नंबर..'लैला' से ही सफलता का स्वाद चखा था।

फिलहाल सन्नी अपनी इस कामयाबी से बहुत ज्यादा खुश हैं इसलिए मुंबई में 'रागिनी एमएमएस 2' की सक्सेस पार्टी में उन्होंने जमकर धमाल मचाया वो भी अपने पति डेनियल वीबर के साथ।

गौरतलब है कि भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में सन्नी लियोन के अलावा प्रवीण डबास, संध्या मृदुल औऱ दिव्या दत्ता ने भी अहम भूमिका निभायी है। फिल्म के गाने बेबीडॉल ने फिल्म की सफलता में अहम रोल अदा किया है।

सक्सेस पार्टी में फिल्म की निर्माता एकता कपूर की तारीफ करते हुए सन्नी ने कहा, "मेरे ख्याल से एकता ने इसे अगले मुकाम पर ले जाने के लिए बहुत बेहतरीन काम काम किया है फिर चाहे यह गाने हों, अभिनय हो या कहानी। उन्होंने इस फिल्म के लिए जो कुछ किया, उन सभी में लाजवाब हैं।" मालूम हो कि 'रागिनी एमएमएस 2' ने अपनी रिलीज से अब तक 32 करोड़ रुपये की कमाई की।

आईये आपको दिखाते हैं 'रागिनी एमएमएस 2' की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X