एडल्ट फिल्मों को लेकर सनी लियोन ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां!

Sunny Leone

एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली सनी लियोनी ने एडल्ट फिल्मों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं एडल्ट फिल्मों की कास्टिंग को लेकर क्या कहना है सनी लियोन का।

क्या है पूरा मामला

सनी ना सिर्फ मजाकिया है बल्कि उनके दिलकश अंदाज के लिए भी लोग फैन हैं। जिस्म 2 की अभिनेत्री सनी लियोन 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुए 'वन माइक स्टैंड सीज़न 2' का हिस्सा रही हैं। हाल हा में सनी के फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट थ्रेड पर उनकी स्टैंडअप परफॉर्मेंस का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसे देख लोग एक बार फिर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। लोगों ने उनके मजाकिया स्वभाव की तारीफ करना शुरू कर दिया और उस स्निपेट को खूब एन्जॉय किया। इस वीडियो में सनी एडल्ट फिल्मों के ऑडिशन के पीछे की गलतफहमी को समझाने की कोशिश कर रही हैं।

सनी ने वीडियो में कहा, सचमुच लोगों को लगता है कि एडल्ट फिल्मों में कास्टिंग ऐसे ही होती है कि कोई आराम से बैठा है और कास्ट को जज कर रहा है कि ''नो! टू फैट, नो! टू शार्ट, नो! टू डार्क,'' लेकिन सब कुछ ऐसा नहीं होता। ये एडल्ट इंडस्ट्री है, बॉलीवुड नहीं, यहां कास्टिंग के अलग पैरामीटर होते हैं। हंसते हुए सनी ने कहा, बॉलीवुड और एडल्ट फिल्में दोनों बहुत अलग-अलग है। एडल्ट फिल्मों में आपको पता होता है कि आपका किससे पाला पड़ा है।

2021 में सनी ने स्टैंड-अप कॉमेडी करने के बारे में भी बात की थी और कहा था कि, "मुझे स्टैंड-अप कॉमेडी पसंद है। मैंने यहां और विदेशों में भी कई शो देखे हैं। एक कॉमेडियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखना बहुत सिंपल और नेचुरल लगता है। मैंने अब ये सब बहुत करीब से सीखा है कि ऑडिएंस से कनेक्ट करना और हर जोक को क्रैक करना कितना मुश्किल होता है।"

सनी लियोनी ने ये भी कहा था, 'मैं हमेशा अपने फैंस और ऑडियंस को अपनी डिफरेंट साइड्स को दिखाने की कोशिश करती हूं। इसी वजह से मैं स्टैंड अप कॉमेडी की तरफ आकर्षित हुई थी। मैंने वन माइक स्टैंड के पिछले सीजन को खूब एंजॉय किया था। मुझे लगता है कि यह वाकई हिलेरियस सीजन था।

बहरहाल, सनी लियोन की डिफरेंट साइड्स चाहे वह लोगों को अपने जोक से गुदगुदाना हुए या अपने हॉट अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाना हो, हर तरह से सनी अपने फैंस को खुश करने में कामयाब रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X